Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Stock market

 

                                       
                                  Stock Market

·        शेयर बाज़ार क्या है ? / स्टॉक मार्केट क्या है ?

शेयर बाज़ार या स्टॉक मार्केट वह बाज़ार है जहाँ शेयरो की खरीद बिक्री होती है | इस बाज़ार में अलग अलग कम्पनियों के शेयर उपलब्ध होते है | यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने पैसे को निवेश करके लाभ कमा सकते है | दुसरे शब्दों में कहा जाये तो शेयर बाज़ार वह बाज़ार है जहाँ शेयर ट्रेडर्स कम्पनियों तथा संगठनो के शेयर, ऋणपत्र और अन्य प्रतिभूतियां खरीदते और बेचते है |

शेयर मार्केट में सभी प्रकार के कम्पनियों (जैसे स्टील, मेटल, पैट्रोलियम, आँयल, टेलिकॉम, सर्विसेज इत्यादि ) के शेयर की लेन देन होती है | इस बाज़ार में शेयरो की ट्रेडिंग अलग - अलग माध्यमो EQUITY , COMMODITY और CURRENCY में होती है | Commodity  में गोल्ड, सिल्वर इत्यादि तथा Currency में अलग – अलग देशो के मुद्रा के वैल्यू पर आधारित ट्रेडिंग होती है Commodity और Currency को छोड़कर बाकी सारी Consumer Goods, Services, Oil & Gas, Motor Vehicle, Energy इत्यादि कंपनियो के शेयरो  की ट्रेडिंग  Equity में होती है | कम्पनियों को शेयर बाज़ार में अपने शेयरो की ट्रेडिंग करने के लिए कम्पनियों को स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE या फिर दोनों में रजिस्टर होना आवश्यक होता है |

यह मार्केट पुरी तरह देश की अर्थव्यवस्था, मुद्रा तथा RBI (रिजर्व बैंक ऑफ़) पर निर्भर करती है | जबकि इसका संचालन सेबी (SEBI) करती है |

·       सेबी (SEBI) क्या है ?

SEBI का फुल फार्म Securities And Exchange Board  Of India  होता है | इसे हिंदी में भारतीय प्रतिभुति और विनिमय बोर्ड कहते है | इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को किया गया लेकिन इसे संवैधानिक निकाय के रूप में 12 अप्रैल 1992 को मान्यता मिली | इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है |

SEBI का क्या कार्य है ?

सेबी का मुख्य उद्देश्य शेयर मार्केट को संरक्षण तथा इसके निवेशको को सुरक्षा प्रदान करना | संस्था व्यापारी तथा निवेशको को किसी भी प्रकार के धोखाधडी स्कैम से बचाना | शेयर मार्केट सेबी के नियंत्रण में ही संचालित होती है |

·        Stock Exchange (स्टॉक एक्सचेंज) क्या है ?

शेयर बाज़ार में शेयरों की लेन देन करने के लिए कम्पनियों को स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर होना आवश्यक है जो कम्पनियां NSE या BSE में या फिर दोनों में रजिस्टर होते है वही कम्पनियों की शेयर को शेयर बाज़ार में ख़रीदा या बेचा जाता है | भारतीय स्टॉक मार्केट में NSE और BSE दो स्टॉक एक्सचेंज है

NSE – National Stock Exchange

BSE – Bombe Stock Exchange

·         NSE  क्या है ?

   NSE एक  Stock Exchange है | इसका फुल फॉर्म NATIONAL STOCK EXCHANGE है इसकी स्थापना 1992 मे हुई थी जहाँ कम्पनियों को अपने शेयर बाज़ार में आने से पहले NSE  में रजिस्टर होना आवश्यक होता है |